उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र कें मुराइन मोहल्ले में आज दोपहर को घर की छत पर चढ़कर पतंग उड़ा रहा बालक नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी मुराइन मोहल्ला निवासी नसीम का 8 वर्षीय पुत्र मैहशर आज दोपहर अपने घर की खुली छत पर चढ़कर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाने वह इतना मशगूल हो गया कि उसको खुली छत का भी ध्यान नही रहा। जिसके चलते वह छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी 108 एम्बुलेन्स से अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share