उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थानां क्षेत्र के दूधी कगार चौराहे के समीप ट्रक की चपेट में आकर माहिल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधीकगार गांव निवासी स्व0 जगतपाल की 45 वर्षीय पत्नी सरोज सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे पैदल चौराहे जा रही थी।

जैसे ही वह रोड पर पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share