उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थानां क्षेत के बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन से ई रिक्शा में सवार होकर चौडगरा कस्बा पहुंचे एक यात्री का ई रिक्शा में बैग छूट गया। यात्री ने रिक्शा खोजा न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैंग खोजने के लिए सीसीटीवी खंगाले।और कुछ ही घंटों में बैग खोजकर यात्री को वापस दिया। बताते चले कि सोमवार को मऊ जनपद से औग थाना क्षेत्र के गलाथा निवासी देवेंद्र प्रताप सैनी बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन में उतरे और एक ई रिक्शा में सवार होकर चौडगरा पहुंचे जल्दबाजी में ई रिक्शा में ही बैंग छूट गया। बताया कि उसमें ₹15000 दवाइयां के कागज एवं अन्य जरूरी कागजात थे थोड़ी देर में याद आने पर रिक्शा को खोजते रहे रिक्शा नहीं मिला तो चौडगरा चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कास्टेबल शुभम अवस्थी अपने साथ एक और सिपाही को लेकर कस्बे के सीसीटीवी से ई रिक्शा चालक की पहचान किया और अन्य रिक्शा चालकों से पूछताछ कर रिक्शा चालक को खोज लिया है। जब रिक्शा चालक से पूछताछ किया तो बैंग मिल गया और यात्री देवेंद्र को बुलाकर बैंग वापस दिया।बैंग पाकर यात्री का चेहरा खिल गया।पुलिस कास्टेबल शुभम अवस्थी की सराहना की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
