उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव निवासी अशोक कुमार का 18 वर्षीय पुत्र अनिरुद्ध लाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक अनिरुद्ध लाल रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी राम किशोर व पायलेट हरी बाबू के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
