उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के कस्बा निवासी ब्रजेन्द्र पाल की पत्नी काजल सिंह ने जिला अधिकारी को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी दो छोटी-छोटी बेटी है और उसका पति बृजेन्द्र पाल सिंह गौतम पुत्र चन्द्रपाल सिंह गौतम शराब के नशे का आदी है जिसे गांव के शैलेन्द्र सिंह पुत्र राम किशोर सिंह व नीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान पुत्र रामकिशोर सिंह चौहान व मनोज कुमार पुत्र लाल बहादुर सिंह समस्त निवासीगण ग्राम असोथर थाना असोथर व अंकित सिंह गौतम पुत्र अनूप सिंह निवासी रामनगर कौंहन थाना असोथर ने साजिश करके प्रार्थिनी के दिनांक 02.11.2026 की सम्पूर्ण कृषि आराजी फतेहपुर निबंधक कार्यालय बही सं0-1 जिल्द सं० 16456 के पृष्ठ 399 से 428 तक क्रमांक 16749 पर दिनांक 02.11.2026 को शैलेन्द्र सिंह व नीलेन्द्र सिंह चौहान पुत्रगण रामकिशोर ने करोड़ों रूपये की भूमि को मात्र 34 लाख रूपये में बैनामा करा लिया है। बैनामे मे दर्शित रूपया 2,00,000/- रूपये चेक सं0-000734, 2,50,000/- रूपये चेक सं0-000056, 2,50,000/- रूपये चेक सं०- 000055, 2,00,000/-रूपये चेक सं०- 000018, 2,50,000/- रूपये चेक सं०- 000021, रूपये 2,50,000/- चेक सं0-000022, रूपये 10,00,000/- चेक सं०- 000735, 5,20,000/- रूपये चेक सं0-000019, 4.80,000/- रूपये चेक सं०-000020 की रकम नही दी गयी है और न ही कोई चेक प्रार्थिनी को दिनांक 05.11.2026 को बैंक जाकर अपने पति के खाते का स्टेटमेन्ट निकाला गया है तो पता चला कि कोई भी रूपया खाते मे नही है। इस तरीके से प्रार्थिनी के पति के साथ छल कपट धोखाधड़ी करके लोगों ने बैनामा कराया जबकि प्रार्थिनी ने दिनांक 12.08.2026 व मुख्यमंत्री को आई. जी. आर. एस. के माध्यम से शिकायत किया था। दिनांक 06.11.2026 को अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र दिया अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुयी आरोपियो के विरुद्ध कार्यवाई किये जाने की गुहार लगाई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share