उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे दो पर स्थित चौडगरा कस्बे में रोड़ पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के औंग बसंती खेड़ा गांव निवासी बिपाती का 55 वर्षीय पुत्र चन्द्ररूप रविवार की शाम लगभग छह बजे कल्यानपुर थाने के चौडगरा किसी काम से आया था। तभी सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुस्तक किशोर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
