उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के लिहई-चरखी गाँव की मोड़ पर बुधवार शाम पिकअप और बाइक की भिड़ंत में शुकुलपुर निवासी जितेंद्र (24) की मौत हो गई, जबकि साथी शरद प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों गलेहरा बाजार से लौट रहे थे। हादसे के बाद भाजपा अनुसूचित मोर्चा के खखरेरू मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान ने एंबुलेंस पहुंचने से पहले अपनी निजी गाड़ी से दोनों को सीएचसी धाता पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया दिया तो वही घायल शरद को रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जितेंद्र की शादी 16 अक्टूबर को हुई थी। 25 नवंबर को पत्नी की विदाई होनी थी। घर में तैयारियां चल रही थीं। हादसे से परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने पिकअप कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share