उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में जिला एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान की सराहना की। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी का देशहित में दिया गया योगदान बेहद सराहनीय है। उनके कार्यों और देश के प्रति समर्पण की बराबरी कर पाना असंभव है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की तुलना वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करना उचित नहीं है, दोनों के बीच जमीन-आसमान का अंतर है।शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने विवेक, दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस से देश का स्वाभिमान सदैव ऊंचा रखा। उनका व्यक्तित्व और निर्णय क्षमता काबिल-ए-तारीफ थी। उन्होंने शेर पढ़ते हुए कहा, “किसी का सर झुकाने का हुनर चाहिए, हमसफर पहचान लेने में तजुर्बे की नजर चाहिए।” उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी में साहस और दूरदर्शिता जैसे गुण थे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन गुणों से अनभिज्ञ हैं। इस मौके पर वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी, शोभा दुबे, देवी प्रकाश दुबे, पं. राम नरेश महाराज, फजलुर्रहमान असलम, ओम प्रकाश कोरी, चौधरी मोइन राइन, सैयद सहाब अली, जेपी पासवान, आरिफ खान, निजामुद्दीन, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, अब्दुल रज्जाक, अकरम काले, मोहम्मद रमजान, हम्माद हुसैन, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share