उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भ्रष्टाचार, लापरवाही और पुलिस कर्मियों की कार्यशैली को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सख्त रुख अपनाया है। महज एक हफ्ते के भीतर 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और तीन थानेदारों को लाइन हाजिर किए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।एसपी की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन कायम करने और गलत कार्यशैली पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अलग-अलग मामलों में पुलिसकर्मियों पर रिश्वतखोरी, तस्करों को कथित तौर पर छोड़ने और जुआ संचालित कराने जैसे गंभीर आरोप सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है।लगातार हो रही कार्रवाई से पुलिस विभाग में स्पष्ट संदेश गया है कि ड्यूटी में लापरवाही, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी के सख्त तेवरों से जहां लापरवाह पुलिसकर्मियों में खलबली है, वहीं विभागीय कार्यशैली में सुधार और जवाबदेही तय करने की उम्मीद भी जताई जा रही है। एक सप्ताह के भीतर 11 पुलिसकर्मियों के निलंबन और तीन थानेदारों को लाइन हाजिर किए जाने से जिले में पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली चर्चा में है। आने वाले दिनों में भी विभागीय अनुशासन और भ्रष्टाचार के मामलों पर पुलिस प्रशासन की नजर रहने की संभावना है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
