उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से युवा विकास समिति द्वारा चित्रांश नगर स्थित बिरसा मुंडा संस्कारशाला में स्कूली बैग एवं शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस कार्यक्रम के अंतर्गत काशीराम कॉलोनी एवं विनोबा नगर के जरूरतमंद बच्चों, जो संस्कारशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, को स्कूली बैग एवं आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की जाएगी। युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करना है। समिति का मानना है कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए समिति निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कंचन मिश्रा, आलोक, आचार्य सरस्वती महाराज, आचार्य राम नारायण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share