उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र मीरुपुर लिंक रोड पर अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए थरियांव सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी पप्पू का 26 वर्षीय पुत्र दुर्गेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के मीरुपुर लिंक रोड पर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए थरियांव सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी हरिओम सचार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे तभी परिजन शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share