उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव की मोड़ के समीप एक बाइक सवार दूसरे बाइक सवार को कट मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार दम्पत्ति घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कठौता गांव निवासी राम बरन का 30 वर्षीय पुत्र घनश्याम अपनी 25 वर्षीय पत्नी पूनम देवी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए शहर आया था। वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव की मोड़ के समीप पहुंची तभी पीछे से निकला तेज रफ्तार बाइक सवार उसकी बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे घनश्याम की बाइक रोड पर गिर गई और घन श्याम मामूली रूप से व उसकी पूनम देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश व पायलेट राहुल ने घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे थे तभी प्राइवेट एंबुलेंस चालक परिजनों को गुमराह कर उनको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share