उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर टेकारी अपने ननिहाल में रह रहे युवक की घर के बाहर चारपाई पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मालादेई मजरे इजुरा खुर्द गांव निवासी रामचन्द्र का 23 वर्षीय पुत्र प्रदीप उर्फ कल्लू डीजे का काम करता था और काफी समय से अपने ननिहाल खागा कोतवाली के रोशनपुर टेकारी में रहता था। शुक्रवार की सुबह घर के बाहर पलंग पर उसका शव मृत अवस्था में मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बहनोई संदीप ने बताया कि साले का ननिहाल में ही किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 2023 में लड़की के घर वालों ने उसके ऊपर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर प्रदीप जेल भी गया था। हालांकि अदालत से उसके पक्ष में फैसला आया था। कल जब वह वापस आया तो आज सुबह उसका शव घर के बाहर चारपाई पर मिला। उसने आरोप लगाया कि लड़की के घर वालों ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share