उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरनपुर गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के पारादान गाँव निवासी राजेश की 26 वर्षीय पत्नी शुलेखा किसी काम से गाजीपुर थानां क्षेत्र गई थी। जब वह ई-रिक्शे पर सवार होकर थानां क्षेत्र के चकसकरनपुर गाँव के समीप पहुंची तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार शुलेखा देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी गोलू कुशवाहा व पायलेट सनकिरन के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
