उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर चौफेरवा गाँव के समीप तेज रफ्तार पिकअप बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक पर सवार बृद्ध रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामपाल यादव का 65 वर्षीय पुत्र अमर सिंह यादव अपने नाती गुड्डू यादव के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आया था। तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर चौफेरवा गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार बृद्ध अमर सिंह गंभीर सिंह घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी गोलू कुशवाहा व पायलेट सनकिरन ने घायल अवस्था उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
