उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर चौराहे के समीप बाइक और ई-रिक्शा की भिड़न्त में रिक्शा चालक घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को अपने साथ घर लेकर चले गए। जहां तकलीफ बढ़ाने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया तो डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुनारन मोहल्ला निवासी स्वर्गीय शिवाजीत का 28 वर्षीय पुत्र नंदू सिंह जो ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वह अपने रिक्शे पर सवारी लेकर शहर आया था वापस लौटते समय उसका रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर चौराहे के समीप पहुंचा। तभी बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिससे रिक्शा चालक नंदू सिंह घायल हो गया फोन कर उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया तो परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और अपने साथ उसको घर लेकर चले गए। जहां तकलीफ अधिक होने पर उसको गाजीपुर सीएचसी पहुंचा तो डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी गोलू कुशवाहा और पायलेट सनकिरन के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share