उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा गांव के समीप बाइको की भिड़न्त में एक बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सैदपुरा गाँव निवासी वीरेंद्र का 20 वर्षीय पुत्र शिवा बाइक पर अपनी मां सुमन देवी और बहन शिवरानी को सवार कर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा गांव के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिससे शिवा की बाइक रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार सभी घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मां और बहन को घर जाने की सलाह देते हुए गंभीर रूप से घायल शिवा को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share