उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को तेलियानी ब्लॉक के सनगांव सहित विभिन्न ग्राम सभाओं में पराली जलाने के मामलों की जांच कर किसानों पर जुर्माना लगाया गया। कृषि विभाग के कर्मचारी वीरेंद्र कुमार और संबंधित लेखपाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। विभागीय जानकारी के अनुसार सनगांव में मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद सतीन, अखिलेश कुमार पुत्र शंभू दयाल, अब्दुल नसीम पुत्र अब्दुल हमीद और रमेश चंद्र पुत्र शिवनंदन पर पांच-पांच हजार रुपये तथा अब्दुल रहीम पुत्र अब्दुल हमीद पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार सलेमाबाद, पलनहा और अन्य गांवों में भी पराली जलाने के मामले सामने आने पर संबंधित किसानों के खिलाफ आर्थिक दंड की कार्रवाई की गई। विभाग की ओर से दी गई जानकारी में सुमित्रा, राजाराम, चंद्र किशोर, रामपाल, जुबेर अहमद, शब्बीर अहमद, हलीम, रिजवान, लतीफ, देशराज, रामप्रसाद, रामलखन, सत्यनारायण, जगन्नाथ, रामखेलावन, रामप्रताप, रामशरण, राहुल पटेल और सुखलाल सहित अन्य किसानों के नाम शामिल हैं। इनमें कुछ पर एक हजार और कुछ पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने की जानकारी दी गई है। उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्रा ने कहा कि जिले में कहीं भी पराली जलाने की घटना सामने आने पर संबंधित किसानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि फसल अवशेषों को खेतों में न जलाएं, बल्कि उनके उचित प्रबंधन के लिए कृषि विभाग द्वारा बताए गए उपाय अपनाएं। विभाग ने स्पष्ट किया कि पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी जुर्माना लगाया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
1
