उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मेवलापुर गाँव के समीप बाइकों की भिड़न्त में पिता पुत्र सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्री कर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी बिन्दे बाबू का 26 वर्षीय पुत्र अनिल गांव निवासी सहदीन का 25 वर्षीय पुत्र कल्लु दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहे थे।

जब इनकी बाइक थाना क्षेत्र के मेवलापुर गाँव के समीप पहुंची तभी सामने से आए बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गाँव निवासी मलखान का 25 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र अपने पिता मलखान को बाइक पर सवार कर सामने से आ गया जिससे दोनों बाइको की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई।

बाइको की भिड़न्त में दोनों बाइक सवार पिता पुत्र सहित चारो लोग घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्री कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share