उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 दो पर लखनऊ बाईपास के समीप चार पहिया वाहन और पिकअप की भिड़ंत हो गई। जिसमें पिकअप चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के नई बाजार मोहल्ला निवासी मंगल का 50 वर्षीय पुत्र गंगा प्रसाद जो पिकअप चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वह पिकअप पर सवार होकर जब सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के पर लखनऊ बाईपास के समीप पहुंचा। तभी चार पहिया वाहन और पिकअप की भिड़न्त हो गई। जिसमें पिकअप चालक गंगा प्रसाद घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस से फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share