उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में 21 नवम्बर 2026 विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2027 के अन्तर्गत पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आज दिनांक 21 नवंबर, 2026 को आयोजित विशेष अभियान के अंतर्गत शुकदेव इण्टर कॉलेज बूथ संख्या–45 से 49 तक, जनहितकारी इण्टर कॉलेज बूथ संख्या–25 से 29 तक के बूथों का जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने औचक निरीक्षण कर बूथ लेवल अधिकारियों से अभी तक सत्यापन किए नामों, सिफ्टेड, अनुपस्थित और मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु भरे गए फॉर्म–6 कि अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है कि कोई पात्र मतदाता मतदाता सूची में सम्मिलित होने से वंचित न रहने पाए, इस कार्य को संवेदनशीलता के साथ करते हुए पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाय। उन्होंने उपजिलाधिकारी खागा को निर्देशित किया कि वार्ड मेंबरों, कोटेदारों आदि के साथ बैठक कर पात्र मतदाताओं को जोड़े साथ ही बनाए मतदान केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे विद्युत, पानी, शौचालय की साफ सफाई आदि के कार्यों का सत्यापन करा ले। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने रजिस्टर में घर–घर जाते है तो सत्यापन की स्थिति भी अपने रजिस्टर में अंकित करे। साथ ही जो फार्म ऑफलाइन प्राप्त हुए है को नियमनुसार कार्यवाई कर ऑनलाइन फीड करा दे। उपजिलाधिकारी से कहा कि इस कार्य को निगरानी संवेदन शीलता के साथ करे और सुपरवाइजर के माध्यम से क्रास चेकिंग भी कराते रहे। आगामी 22 , 28 नवम्बर 2026 को होने वाले विशेष अभियान में सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेविल अधिकारी प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची को पूर्ण रूप समावेशी बनाने के लिए राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों का सहयोग लिया जाए। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय विभागों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य संस्थाओं के माध्यम से पात्र नागरिकों की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जाए। छूटे हुए सभी पात्र नागरिकों के फॉर्म-6 भरवाकर उनको मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए गये। जनपद के कुल 2318 बूथों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत 22 नवंबर, 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिवसों में जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। समस्त मतदेय स्थलों पर नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है, तथा पेयजल सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गये। सभी पदाभिहित अधिकारियों के पास पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6, 7 एवं 8 उपलब्ध रहेगें। पदाभिहित अधिकारियों को नागरिकों के नाम जांचने हेतु मतदाता सूची भी उपलब्ध कराई गयी है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ पूरे किए जाएं, जिससे जनपद में त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची को तैयार कराया जा सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खागा, तहसीलदार खागा सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
