उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित बड़ा शिवालय के समीप चार पहिया वाहन ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील के समीप मोहल्ला निवासी स्वर्गीय मोहनलाल का 36 वर्षीय पुत्र सुभाष चंद ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति वह रिक्शे पर सवारी छोड़कर वापस घर लौट रहा था। जब उसका रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित बड़ा शिवालय के समीप पहुंचा तभी तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन उसके रिक्शे को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रिक्शा चालक सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर हादशे की जानकारी अपने परिजनों को दिया तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
