उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गंग गांव में आज सुबह अपने घर में खाना बनाते समय महिला के कपड़ों में आग लग गई। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनो ने आग बुझाकर उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हाजीपुर गंग गांव निवासी दीपक कुमार की 26 वर्षीय पत्नी मनीषा देवी आज सुबह अपने घर में खाना बना रही थी। तभी उसको मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह चूल्हे में जलती हुई आग पर गिर गई। जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत आग को काबू कर घटना की सूचना फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share