उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भगवान खाटू श्याम जी की जयंती के पावन अवसर पर मानव सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के चार सदस्यों ने ब्लड सेंटर में रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में सत्यम सिंह, भुवनेश तिवारी, अंकित एवं राहुल शामिल रहे। इस अवसर पर ब्लड सेंटर के डॉक्टर कैलाश पटेल ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। स्वस्थ व्यक्तियों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों और धार्मिक अवसरों को मानव सेवा से जोड़ना समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है। इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह एवं ब्लड सेंटर से डॉक्टर कैलाश पटेल, रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव, लैब टेक्नीशियन अनुस पटेल तथा लैब सहायक बलराम उपस्थित रहे। संदेश आइए, खुशियां मनाने के साथ किसी के जीवन में खुशियां लौटाने का भी संकल्प लें। आपका रक्त किसी के परिवार की मुस्कान बचा सकता है। रक्तदान करें, जीवन बचाएं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
