उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के टॉल प्लाज़ा के समीप रोड पार करते समय युवक को चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे युवक रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के काटोघन गांव निवासी राम गोपाल का 23 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार पैदल टॉल प्लाज़ा के समीप रोड पार कर रहा था। तभी तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। चार पहिया वाहन की टक्कर से वीरेंद्र रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्री कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
