उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन –2026 को सकुशल संपन्न कराने हेतु मण्डी समिति में पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं मतदान के पश्चात ईवीएम जमा करने के स्थल बनाए जाने दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि पूरे स्थल एवं पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं को सघनता से जांचते हुए इसका मैप बनवाये साथ ही आवश्यतानुसार बैरिकेटिंग, सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाय ताकि सुरक्षा के दृष्टिगत कोई समस्या न आने पाए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) से कहा कि मंडी स्थल में सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को ससमय दुरुस्त करा ले। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/ राजस्व), अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, एआरटीओ, मंडी सचिव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share