उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली पुलिस द्वारा जुआ खेलते 6 लोगो को किया गिरफ्तार; ₹2,20,000/- नकद, 06 एण्ड्रायड मोबाइल फोन, 03 मोटर साइकिल व भारी मात्रा में ताश के पत्ते बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बिन्दकी के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 21.11.2026 को निरीक्षक अपराध बिन्दकी मय पुलिस बल क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान ललौली चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा बिन्दकी स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के पीछे खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में कस्बा बिन्दकी एवं अन्य थाना क्षेत्रों के कुछ व्यक्ति संगठित गिरोह बनाकर पिछले 2-3 दिनों से जुआ खेल रहे हैं तथा उनमें से कुछ व्यक्ति बाहर निगरानी भी कर रहे हैं। उक्त सूचना पर थाना बिन्दकी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी गई तथा संगठित रूप से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गाँव निवासी लक्ष्मीशंकर अवस्थी के 38 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र कुमार, खागा कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मण टोला मोहल्ला निवासी सहदेव सिंह के 57 वर्षीय पुत्र संजय सिंह, खागा कोतवाली क्षेत्र के गढी गाँव निवासी महादेव सिंह के 48 वर्षीय पुत्र राजू सिंह, खागा कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मण टोला निवासी याकूब खान के 43 वर्षीय पुत्र नफीस, सदर कोतवाली क्षेत्र के महजरी मोहल्ला निवासी शरीफ अहमद के 37 वर्षीय पुत्र लतीफ अहमद, सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी वेदप्रकाश तिवारी के 38 वर्षीय पुत्र विपिन तिवारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार आरोपियो के कब्जे व मालफड़ से कुल ₹2,20,000/- नकद, 06 अदद एण्ड्रायड मोबाइल फोन, 04 गड्डी इस्तेमाली ताश के पत्ते (कुल 208 पत्ते), 39 गड्डी सील पैक ताश के पत्ते (52-52 पत्ते) तथा 03 अदद मोटर साइकिल बरामद की गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना बिन्दकी पर मु0अ0सं0 400/2026 धारा 112 बीएनएस व 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
