उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के बरौलिया गाँव के समीप स्थित जंगल में महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार बरौलिया गांव निवासी सुमेर पासवान की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी ने गांव से लगभग डेढ किलोमीटर दूर खेत में लगे नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके में पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे मृतिका के पति सुमेर पासवान के अनुसार पिछले एक सप्ताह से उसकी पत्नी का मानसिक संतुलन बिगड गया था। जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया। वहीं मौजूद मृतिका के दामाद रवि कुमार ने कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतिका अपने पीछे 16 वर्षीय पुत्री पायल, 10 वर्षीय शालू, 7 वर्षीय सोनम व 12 वर्षीय पुत्र निखिल को छोड गयी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
