उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढी बाजार में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेत अवस्था मे मिले युवक को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के रणवतपुर गांव निवासी सुरेश का 20 वर्षीय पुत्र अजीत किसी काम से बाजार गया था। तभी गढी बाजार में अचेत अवस्था में पुलिस ने उसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए बिन्दकी सीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share