उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पूना से ट्रेन द्वारा घर लौट रहे युवक की अचानक तबियत खराब हो गयी जिससे उसकी ट्रेन में ही मौत हो गयी। वहीं बगल में बैठे मुसाफिरों ने इसकी सूचना रेलवे कर्मचारियों को दिया। जिस पर शनिवार की सुबह जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासीे गंगा प्रसाद तिवारी का 35 वर्षीय पुत्र अखिलेश तिवारी पूना में काम करता था। बताते है कि छुट्टी लेकर ट्रेन द्वारा वह घर आ रहा था।

जैसे ही ट्रेन कानपुर से आगे बढी तभी अखिलेश अचानक तबियत बिगडने लगी और कुछ ही देर बाद ट्रेन में ही उसकी मौत हो गयी। तभी बगल में बैठे मुसाफिरों ने इसकी जानकारी टीटी को दी। जिस पर टीटी ने कंट्रोल रूम द्वारा फतेहपुर स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। जिस पर ट्रेन प्लेट फार्म न0-2 में रोककर जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक का भाई विवेक तिवारी ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share