उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवाबाग एनएच-2 में ट्रक की चपेट में आ जाने से 42 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रांत के जिला बिलासपुर थाना सीपर गांव मुंदापुर निवासी बाबूलाल का पुत्र सूरज ट्रक में खलासी था। बताते हैं कि देर शाम नऊवाबाग के समीप ट्रक से उतरकर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share