उत्तर प्रदेश मुरादाबाद जिले के कस्बा पाकबड़ा निवासी राजीव भटनागर की सुपुत्री है डॉ0 प्राची भटनागर ने देहरादून में आयोजित मिस्टर एंड मिस एशिया इंटरनेशनल अवार्ड शो के दौरान मिस यूपी 22 का खिताब जीतकर अपने गृहक्षेत्र पाकबड़ा एवं मुरादाबाद जनपद का नाम देशभर में रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में किया गया था। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 40 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। आरके गुप्ता की ब्लू रिकार्ड द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के लिए दो माह पूर्व होलीडे रीजेन्सी होटल में चयन प्रक्रिया हुई थी। जिसमें डॉ0 प्राची भटनागर ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वन्दियों को पछाड़ते हुए फाइनल में जगह बनायी। फाइनल राउंड को सहज तरीके से लेते हुए उन्होंने न सिर्फ दर्शकों बल्कि निर्णायकों के मन को मोह लिया। मिस यूपी 22 के विनर के रूप में उनके नाम का ऐलान होते ही आयोजन स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में फेमिना मिस इंडिया 2020 मनासा वाराणसी और मिस रूस माया ने मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ प्राची भटनागर एवं अन्य विजेताओं को क्राऊन पहनाये। सार्थक चौधरी ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता की तैयारी करायी एवं मान्या जी एवं नीलेश ने आयोजन की सभी व्यवस्थाएं देखीं। डॉ0 प्राची भटनागर की इस सफलता से नगर पंचायत पाकबड़ा एवं मुरादाबाद जनपद में हर्ष का माहौल है। डॉ0 प्राची भटनागर को शुभकामनाएं एवं बधाई देने के लिए शुभचिंतकों एवं नगरवासियों का भटनागर भवन पर तांता लगा हुआ है। प्रतियोगिता जीतकर ताज के साथ घर वापस आने पर ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए पुष्प वर्षा के साथ डा0 प्राची भटनागर का पूरे उत्साह के साथ नगरवासियों एवं उनके परिजनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

न्यायपालिका में कार्यरत राजीव भटनागर अपनी बेटी की इस सफलता पर गद्गद् होते हुए कहा कि उनको अपनी बेटी पर पूरा गर्ब है। इस प्रतियोगिता को जीतकर उसने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पाकबड़ा के साथ साथ अपने जनपद का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि बेटियों को जब भी अवसर मिलता है। वह सफलता के कीर्तिमान स्थापित करती हैं। डॉ0 प्राची भटनागर के दादाजी एवं समाजसेवक रामबाबू भटनागर जी ने कहा कि वह प्राची की इस सफलता का श्रेय उसके कठिन परिश्रम एवं परिवार के सहयोग को देते हैं। एडवोकेट मुनीश भटनागर, मनोज भटनागर, कुलदीप दिवाकर, आकाश रूहेला, श्याम रूहेला, विनोद रूहेला, धर्मेन्द्र रूहेला,’ ओमप्रकाश रूहेला, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोहित कुमार शर्मा एडवोकेट आदि ने डा0 प्राची भटनागर को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

By