उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चैडगरा में रविवार की सुबह ट्रक को बैक करवाते समय विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ जाने से 55 वर्षीय चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के अतर्रा निवासी स्व. रामपाल का पुत्र अनिल ट्रक चालक था। बताते हैं कि कानपुर से कर्बी ट्रक ले जाते समय चैडगरा में खाना खाने के लिए रूका। उसके बाद प्रथम चालक ट्रक बैक कर रहा था। तभी बैक करवा रहे अनिल को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
