उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में इस समय आवारा पशुओं से लोग परेशान है। उनसे बचाओ के लिए आये दिन नित नए नए तरीके इजाद कर रहे है। उन्ही तरीको को इस्तेमाल करते समय आज एक किसान गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको परिजन इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कर इलाज में जुट गए।

जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर डीघ गाँव निवासी 45 वर्षीय रवि प्रकाश पुत्र राधे श्याम आज सुबह अपने खेतों को आवारा पशुओ से बचाने के लिए उसकी रखवाली कर रहा था।

उसी समय खेतो में एक बंदरो का झुंड आ गया उन बन्दरो को खेतों से भगाने के लिए रवि प्रकाश पटाखा छुड़ा कर उनको भागने का प्रयास करने लगा जल्दबाजी में पटाखा उसके हाथ मे ही छूट गया। जिसे रवि के दाहिने हाथ के पंजे के चीथड़े उड़ गए। जिसे परिजन घायल अवस्था मे तुरंत उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

जहाँ डॉक्टर घायल किसान को भर्ती करते हुए उसके निलज में जुट गए। वही जिला अस्पताल के डॉक्टर डी० के० वर्मा ने बताया रवि प्रकाश नाम का एक मरीज यहां लाया गया है जो खेतो से बन्दरो को भगाने के लिए पटाखा छुड़ा रहा था।

पटाखे से उसका हाथ ज़ख़्मी हो गया गया है उसको भर्ती कर इजाल किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!