उत्तर प्रदेशफतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कुडवारी गाँव में गेंहू की खेत की रखवाली कर रहे 62 वर्षीय वृद्व की ठंड लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुडवारी गांव निवासी स्व0 कल्लू भुर्जी का पुत्र जियालाल बीती रात अपने गेंहू के खेत की रखवाली कर रहा था। तभी अचानक ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। उधर इस बात की जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाकर मौके में पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share