उत्तर प्रदेश फतेहपुर की सीमा से लगे निर्माणाधीन सेतु ऊँचाहार सेतु गंगा नदी, किशनपुर दांदो घाट, रामनगर कौहन-मर्का घाट सेतु के कार्यो की प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ संपन्न हुई। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओ को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन सेतुओं का निर्माण गुणवत्तापूर्ण चरणबद्ध तरीके से जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाय। उन्होंने किशनपुर-दांदो सेतु की निर्माण प्रगति की समीक्षा में कहा कि जो बोल्डर फिटिंग के कार्य में तेजी लाये, के लिए कार्यदायी संस्था बिल्डर फिटिंग कार्य की प्रगति की फोटो प्रतिदिन भेजना सुनिश्चित करे।

साथ ही उप जिलाधिकारी खागा पुल के निर्माण के कार्य की निगरानी के लिए लेखपाल लगा दे, प्रतिदिन की रिपोर्ट लेते स्वयं अवगत कराएं। उन्होंने रामनगर कौहन-मर्का घाट सेतु की जो शेष जमीन अधिग्रहण किया जाना है/पैमाइस की जानी है , के लिए उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने हेतु नायब तहसीलदार को लगा दे, जिससे कि सेतु निर्माण कार्य मे कोई रुकावट न आये और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण किया जा सके। जिससे कि आम नागरिकों का आवागमन सुगम बन सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर नन्दप्रकाश मौर्य, बिन्दकी अंजू वर्मा, खागा मनीष कुमार सहित कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!