G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थान क्षेत्र के पलवा हार गाँव के समीप एक बाइक सवार और गाय की ज़ोरदार भिड़ंत हों गई। जिसमें बाइक सवार व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानी लोगो की सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने इलाज के लिए घायल को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय ब्यक्ति जिसका नाम सोनी सोनकर पुत्र गनेश प्रसाद किशनपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी किसी काम से बाइक से खागा गया हुआ था।

खागा से वापस किसनपुर आते समय पलवा हार गाँव के समीप अचानक उसके सामने गाय आ गई। बाईक सवार कुछ समझ पाता इससे पहले गाय और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनो की भिड़ंत में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानी लोगो ने सरकरीं एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने घायल को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share