उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में नारी स्मिता फाउंडेशन द्वारा संचालित रोटी घर के माध्यम से आज असोथर ब्लॉक के जरौली ग्राम सभा में जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल बांटे गए। संचालिका स्मिता सिंह के पिता स्वर्गीय डॉक्टर प्रेम सिंह चौहान की स्मृति में एक सैकड़ा से अधिक परिवारों को चिन्हित कर कंबल वितरित किए गए। आपको बताते चलें कि रोटी घर के माध्यम से इस कड़ाके की ठंड में अनवरत रूप से कम्बलों का वितरण जारी है।

स्मिता सिंह की माने तो आगे भी उक्त कार्यक्रम को जारी रखा जाएगा। उन्होंने से समाज से अपील करते हुए कहा की किसी भी गरीब का स्वास्थ्य न बिगड़े और न ही मृत्यु ठंड से न हो पाए ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हमारे आस पास कोई भी जरूरतमंद हो तो उसे कपड़े, कंबल इत्यादि की व्यवस्था जरूर कराएं।

वहीं जरूरतमंद निराश्रित विधवा महिलाओं हेतु नारी स्माइल किट वितरण किए जाने की भी बात कही। इस अवसर पर अमित चौहान, अंकित सिंह, आराध्य सिंह, विवेक मिश्रा, आयुष सिंह, टीटू सिंह आदि मौजूद रहें। लाभार्थियों में जगरानी, भूरी, चंद्रकली, बसंती, दुर्जी, शिवदुलारी, संपतिया, सुखिया, सत्यवती, पार्वती, सेमिया, देवकी, चौबीन, ननकी आदि रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!