उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया। जिसके चलते बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद चार पहिया वाहन मौके से फरार हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। आपको बता दे कि मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का है। मृतक का बहनोई फूल सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी मथुरादास पुर ने थाने में लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरा साला राजेश कुमार पुत्र मन्नू सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ऐरायां मसायक बीते शुक्रवार की शाम को खागा की तरफ से अपने मोटर साइकिल से घर आ रहा था जैसे ही मलूकपुर के पास पंहुचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चलते मेरे साले को गंभीर चोटें आई। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जिसको आनन फानन इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी हथगाम ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसको मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।:- सरवरे आलम की रिपोर्ट
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!