उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यों में से एक गौ आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंशों की समुचित व्यवस्था एवं देखरेख की वास्तविक स्थिति हेतु भौतिक सत्यापन तथा निरीक्षण करने के लिए जनपद फतेहपुर हेतु आनन्द कुमार सिंह विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण, उ०प्र० शासन को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। आनन्द कुमार सिंह जनपद में दिनांक 16.01.2023 से 18.01.2023 तक भ्रमण पर रहेंगे। जनपद विशेष सचिव सीधे गौ आश्रय स्थल रारा, सलेमाबाद एवं बनरसी पहुॅचे का निरीक्षण किया।

रारा में ग्राम प्रधान रामदेवी के पति मिले जिस पर विशेष सचिव ने अप्रसन्नता व्यक्त की। विशेष सचिव ने तीनों गौशालाओं पर गोवंश को ठंड से बचाव हेतु तिरपाल एवं अलाव की व्यवस्था देखी तथा सम्बधितो को निर्देशित किया कि कोई भी जानवर ठंड की वजह से बीमार न पड़े। साफ-सफाई हेतु गोपालकों को निर्देशित किया गया। गौशाला में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सड़क पर कोई भी छुट्टा जानवर घुमता हुआ न मिले। रारा गौशाला में जिन नर गोवंशों का बधियाकरण नहीं किया गया है, को तत्काल बधियाकरण करने हेतु निर्देश दिए गए। सलेमाबाद गोशाला में स्वावलंबन हेतु गोबर के लट्ठे पूर्व में बनाये जाते थे जो वर्तमान में क्रियाशील नहीं है, को तत्काल प्रारंभ करने के साथ जनपद के अन्य गौशालाओं में भी स्वावलंबन कार्य को संचालित करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दैरान उपजिलाधिकारी सदर, समय परियोजना निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, भिटौरा एवं दमापुर सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share