उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश द्विवेदी के द्वारा शुक्रवार को अपने निजी निवास धनगढ़ गांव में खिचड़ी समरसता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान खिचड़ी भोज में आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने एक साथ बैठकर खिचड़ी खाकर सामाजिक समरसता का व सामाजिक सामंजस्य का संदेश दिया। समरसता भोज में मुख्य अतिथि के रूप में वृंदावन धाम से पधारे पूज्य पाद अनंत विभूषित पश्चिमाराए द्वारिका पीठाधीश्वर जगतगुरु गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का भाजपा नेता अखिलेश द्विवेदी द्वारा बहुत ही भव्य तरीके से स्वागत किया गया। साथ ही साथ ब्रह्मचारी श्रीधराआनंद महाराज जो प्रभारी मनकारेश्वर मंदिर सरस्वती घाट प्रयागराज के हैं ऐसे ही महान पुरुषों का आगमन हुआ जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि मन में श्रद्धा हो तो भगवान अपने आप ही मिल जाते हैं और साथ ही साथ संस्कृत भक्ति जागरण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ हरिओम मिश्रा सांसद मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडे भाजपा नेता एसपी सोनकर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र नाथ मिश्र मौला महाराज भाजपा नेता विनोद मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी बाबागंज भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह उपाध्यक्ष सूरज पांडे चंद्रबली मिश्रा कोटेदार अनूप मिश्रा रजत ओझा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बाबा का कुलदीप तिवारी सचिन तिवारी विक्की सोनू पीयूष राजेश द्विवेदी अतुल मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे। : – शहबाज खान की खास रिपोर्ट

By

Share
Share
error: Content is protected !!