उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड हथगाम के ग्राम पंचायत संवत मजरे पलवा गांव में 242 हुसैनगंज विधायक निधि से 350 मीटर आर सी सी सड़क का प्रथम फीता काटकर लोकार्पण किया। जिसमें की वहीं बताया गया कि सड़क की कुल लागत 23 लाख 20 हजार की है। कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग फतेहपुर के द्वारा सड़क का निर्माण किया गया। लोकार्पण के समय उपस्थित लोगों से विधायक उषा मौर्य ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र एवं गांव के लोगों को आने जाने में बड़ी सहूलियत होगी।

गांव के लोगों को कहना है कि सड़क बन जाने से गांव के विकास को एक नई दिशा मिलेगी, सड़क के लोकार्पण के बाद क्षेत्र के नए पुरवा संवत, अजयी पुर, कोरवा, हरिहरपुर चांदपुर, रखैल पर, बुसैहरा सलेमपुर आदि गांव का भृमण भी किया। और क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर हालचाल जाना। साथ ही कहा कि ज्यादा से ज्यादा इन पांच सालों में जो सरकार की तरफ़ से सरकारी योजना रहेंगी वो वो क्षेत्र की आवाम को मुहय्या कराई जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कमलेश पाल, ज्ञान सिंह, राजेंद्र कुमार मौर्य पूर्व प्रधान, कपूरे यादव सरजू प्रसाद उमेश विश्वकर्मा कृपाल सिंह , छोटे लाल यादव, शिवशंकर लोधी, अमर बहादुर सिंह प्रशांत यादव, अशोक मौर्य, दशरथ लाल ,फूल सिंह यादव, संवत प्रधान राजकुमारी, देशराज, आदि लोग उपस्थित रहे। : – सरवरे आलम की रिपोर्ट
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!