G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के गोदामपुर के समीप सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय अधेड़ को विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गोदामपुर गांव निवासी रामदुलारे का पुत्र इन्द्रपाल मंगलवार की सुबह पैदल जा रहा था। जब वह सड़क पार करने लगा उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए।: – सरवरे आलम की रिपोर्ट
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share