उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दौलतियापुर गांव में संदिग्ध अवस्था मे विवाहिता का फांसी के फन्दे पर लटका मिला शव विवाहिता का मायका बिंदकी कोतवाली के डीघ गांव में है। विवाहिता की शादी 21 मई 2021 को हुई थी। घटना के बाद मृतका की मां रामदेई,पिता रामदास पासवान का रो रोकर बुरा हाल है। मृतिका के परिजनो ने दहेज के लिए ससुरालियों पर बेटी को मार डालने का आरोप लगाया है। वही सूचना पर जाफरगंज सीओ प्रगति यादव मौके पर जाकर जांच पड़ताल किया। पुलिस ने मृतिका के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि किसी बात पर महिला ने फांसी लगा लिया है। परिजनों की तहरीर व पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाई की जाएगी। सूचना पर जाफरगंज सीओ प्रगति यादव मौके पर पहुच कर जांच पड़ताल किया वही पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ललौली थाना क्षेत्र के दौलतियापुर गांव निवासी धीरेंद्र पासवान की पत्नी गुंजन देवी (22) वर्ष का कमरे में छत के छल्ले में साड़ी के फंदे से फांसी लगा शव मिला है। जिससे उसकी मौत हो गयी। वही मृतिका के पति ने बताया काफी देर तक नही दिखाई देने पर जब पति कमरे में गया तो विवाहिता फंदे से लटकी मिली। विवाहिता की मौत से कोहराम मच गया। किसी बात को लेकर विवाहिता गुंजन देवी के पति धीरेंद्र पासवान से विवाद हो गया था। जिसके बाद पति की डांट फटकार से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा लिया है।

By