उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जिलाधिकारी श्रुति ने सदर अस्पताल में आज बाल स्वास्थ्य पोषण माह का फीता काटकर उद्दघाटन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान में 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन- ‘ए’ की खुरॉक से आच्छादित किया जाये। विटामिन – ए एक वसा में घुलनशील विटामिन है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बचाता है। 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की 09 खुराक दिये जाने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है और वे स्वस्थ व पोषित रहते हैं ।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त विटामिन – ए की बोतलें एवं आई०ई0सी0 सामग्री उपलब्ध है। विटामिन ए की बोतलों को एक्सपायरी से बचाने के लिए वितरण समय फर्स्ट इन फर्स्ट आउट ( FIFO ) तथा अर्ली एक्सपाइरी फर्स्ट आउट ( EEFO ) के सिद्धांत का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। अभियान में 9 माह से 12 माह तक के बच्चों का लक्ष्य 17540 एवं 01 वर्ष से 02 वर्ष तक 6696 तथा 02 वर्ष से 05 वर्ष तक के बच्चे 207103 प्राप्त हुआ है , जिसकी कुल सं ० 290739 है।

मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 09 से 12 माह बच्चों को 01 एम० एल०, 16 से 24 माह एवं 02 से 05 वर्ष तक के बच्चों को 02 एम०एल0 खुरॉक दी जाएगी।
इस अवसर पर प्राचार्य मेडिकल कालेज, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक , जिला पुरुष चिकित्सालय एस० एम० ओ० एन० पी० एस० पी० यूनिट प्रतिनिधि यूनीसेफ , यू० एन० डी० पी० एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे।

By

Share
Share
error: Content is protected !!