उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में युवक ने आत्महत्या के लिए खाया जहरीला पदार्थ हालत गम्भीर।नशे का आदी युवक परिजनों की डांट फटकार के कारण आत्महत्या करने के लिए घर से दूर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से प्रयागराज रेफर किया गया है। जहां उसकी गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौसा गांव निवासी सचिन यादव पुत्र रामकिशोर यादव नशे के कारोबारियों के चक्कर में फंस कर नशे का आदी हो गया। वह गांजा भांग चरस अफीम सभी नशीली चीजों का इस्तेमाल करने लगा। परिजन तंग आकर सचिन को प्रयागराज के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। जहां 2 वर्ष रहने के बाद फिर वह घर वापस आ गया।

आने के बाद पुनः उसी ढर्रे पर चलने लगा। उसके व्यवहार से परिजन परेशान हो गए तो आत्महत्या करने के लिए मानिकपुर थाना के करीब बिटिया का मेला ग्राउंड में जाकर जहर खा लिया। जहां बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था तथा मुंह से झाग निकल रहा था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर किया गया। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। कुंडा मानिकपुर क्षेत्र में नशा का काला कारोबार करने वालों का जाल फैला हुआ है। जहां धड़ल्ले से कारोबार चल रहा है। ऐसे लोगों के मकड़जाल में फंसकर युवा पीढ़ी पूरी तरह से बर्बाद हो रही है। जिसका यह एक जीता जाता उदाहरण है। इसके बावजूद भी पुलिस इस काले कारोबार पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।: – शहबाज खान की खास रिपोर्ट

By

Share
Share
error: Content is protected !!