G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक प्रधान तथा एक बीडीसी का उपचुनाव सकुशल सम्पन्न हुआ। भिटौरा विकास खण्ड में हो रहे उपचुनाव में सेनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान व छेउका हुसैनगंज के एक बीडीसी पद का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित सीट सेनपुर में प्रधान पद के अब्दुल सलाम, चन्द्र किशोर, इरफान अली, अशोक कुमार, राजपाल तथा संतोष सहित ग्यारह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।1975 मतदाताओं के सापेक्ष 1215 वोटरों ने मतदान किया।नवाज शरीफ के हटने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। उधर छेउका हुसैनगंज बीडीसी वार्ड नम्बर 39 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस उपचुनाव में ममता तथा सुशीला के बीच चुनाव हुआ। इस बीडीसी सीट 2180 मतदाता है जिसमें 370 मतदाताओं ने मतदान किया।सजनिया की मौत के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच सकुशल चुनाव सम्पन्न हो गया।

By

Share
Share