G-FG6935EM07


उत्तर प्रदेश मेरठ जिले के कंकरखेड़ा के एक स्कूल में छात्र ने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल ली। छात्र ने स्कूल की दो मंजिला बिल्डिंग से उतरने का अपना एक वीडियो दूसरे छात्र से बनवाया। जिसमें उससे जरा सी भी असावधानी हो जाती तो वह सीधे सड़क पर गिरता। यह छात्र स्कूल के गेट से बाहर आने की बजाए। स्कूल की बिल्डिंग से कूदकर नीचे आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के बाद कुछ ही देर में तेजी से वायरल हो गया। स्कूल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्र को फटकार लगाई।
कंकरखेड़ा के सनातन धर्म इंटर कॉलेज के एक छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को तेजी से वायरल हो गया। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। दरअसल कुछ छात्र स्कूल के गेट के बाहर खड़े हैं। वही एक छात्र स्कूल की दूसरी मंजिल के ऊपर पहुंच जाता है। वह स्कूल से बाहर आने के लिए मुख्य दरवाजे का प्रयोग नहीं करता। बल्कि छत के सहारे नीचे आता है। इसी बीच उसकी इस हरकत को उसके साथी मोबाइल में कैद कर रहे हैं। वीडियो बना रहे छात्र अपने साथी छात्र का हौसला बढ़ा रहे हैं।

कुछ देर में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसमें छात्र के लिए तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं। मामले की जानकारी होने पर स्कूल प्रशासन के होश उड़ गए। जिसके बाद प्रशासन ने छात्र के परिजनों को स्कूल बुलाया। परिजनों के सामने छात्र को जमकर फटकार लगाई गई। वही दोबारा गलती करने पर स्कूल से नाम काटने की हिदायत तक दे डाली। वहीं छात्र ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह के स्टंट को अंजाम दिया था। स्कूल प्रशासन का कहना है कि छात्र ने स्टंट के चक्कर में इस तरह की हरकत की है। छात्र व उसके परिजनों को चेतावनी दे दी गई है।

By

Share
Share