G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के केवई गांव में एक किशोर का तालाब किनारे लगे आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के खरसेनपुर गांव निवासी रोशन लाल का 15 वर्षीय पुत्र सुरजीत अपने चाचा रघुवर निवासी केवाई थाना राधा नगर के यहां रहता था। जिसका संदिग्ध अवस्था में घर के समीप तालाब किनारे लगे आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतक किशोर की मां शुधा ने अपने देवर रघुवर सहित तीन लोगों पर हत्या कर शव को पेड़ पर टांगने का आरोप लगाया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share