उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में यादव महासभा के जिला अध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने पत्रकारों से भेंट वार्ता करते हुए बताया कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सौ वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 25 जून 2023 दिन रविवार को समय लगभग सुबह 11 बजे चारबाग स्थित रवींद्रालय भवन लखनऊ में शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इन्होंने समाज के सभी सम्मानित यदुवंशियों से अपील करते हुए कहा है कि इस महान कार्य में अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढाए। और इन्होंने बताया कि इस शताब्दी समारोह में देश के सभी राज्यों से यादव समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं नेता गण प्रतिभाग कर रहे है। तथा इन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में निवेदक धीर सिंह यादव मीडिया प्रभारी, जगनायक सिंह यादव एड 0 प्रदेश उपाध्यक्ष, चौधरी राजेश यादव जिलाध्यक्ष, नरसिंह यादव जिला महासचिव, धर्मेंद्र यादव युवा जिलाध्यक्ष, नमिता यादव महिला जिलाध्यक्ष, वीर सिंह यादव सैनिक प्रकोष्ठ, इंद्रजीत यादव अधिवक्ता प्रकोष्ठ, राजकरण यादव शिक्षक प्रकोष्ठ, ध्यान सिंह यादव नगर अध्यक्ष, भूपसिंह यादव नगर अध्यक्ष खागा, बिनय यादव जिला कोषाध्यक्ष सहित पदाधिकारी गण अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं गें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!